Monday, June, 01,2026

रिडको की नई भूमि आवंटन नीति को मिली मंजूरी

जयपुर: राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (रिडको) की नई भूमि आवंटन एवं भूमि मूल्य निर्धारण नीति को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित हो रहे जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन का रास्ता साफ हो गया है।

नई नीति से राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। नई नीति के तहत प्रत्यक्ष आवंटन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, एफडीआई परियोजनाओं के लिए विशेष प्रावधान तथा ई-नीलामी जैसी व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं। यह नीति नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट के मॉडल फ्रेमवर्क पर आधारित है, जिसे राजस्थान की आवश्यकताओं और निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

मारवाड़ क्षेत्र में उद्योगों को मिलेगी नई उड़ान

जोधपुर-पाली-मारवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया जोधपुर से 22 किमी और पाली से 40 किमी दूर रोहट क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र एनएच-62 और राज्य राजमार्ग-64 से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए रोहट-मारवाड़ जंक्शन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की 823 करोड़ रुपए की योजना को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। औद्योगिक इकाइयों को गैस उपलब्ध कराने के लिए 4.5 किमी लंबी पाइपलाइन परियोजना तैयार की गई है। बिजली-पानी की आपूर्ति के लिए रीको, विद्युत निगम और पीएचईडी के माध्यम से आधारभूत ढांचे का विकास कर रहा है।

आसान किस्तों में जमीन

रिडको ने इस औद्योगिक टाउनशिप में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए दिसंबर 2025 में 370 करोड़ रुपए का कार्यदिश जारी किया था, जिस पर काम शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में 1186 एकड़ बिक्री योग्य भूमि उपलब्ध होगी। निवेशकों को अग्रिम भुगतान पर रियायती दरों का लाभ मिलेगा, जबकि शेष राशि 11 त्रैमासिक ब्याजयुक्त किस्तों में जमा कराई जा सकेगी। सामान्य औद्योगिक भूखंड 99 वर्ष की लीज पर दिए जाएंगे, जबकि फ्लैटेड फैक्ट्री, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स और प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के लिए 33 से 66 वर्ष तक की लचीली लीज व्यवस्था होगी। रिडको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुरेश ओला ने कहा कि सेक्टर आधारित विशेष जोन विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को गति मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery