Monday, June, 01,2026

'कृष्ण वंदना' में भक्ति, संगीत और अध्यात्म का संगम

जयपुर: भक्ति, संगीत और अध्यात्म का अद्भुत संगम शनिवार शाम आरएएस क्लब के ग्रैंड बैंक्वेट हॉल में देखने को मिला, जब फर्स्ट इंडिया न्यूज और आरएएस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में तथा गणगौर टेलीविजन की मीडिया पार्टनरशिप में एन इवनिंग आयोजित 'कृष्ण वंदना ऑफ भक्ति एंड ब्लिस' में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने अपनी संगीत मंडली के साथ कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति के सुर गूंजे, कृष्ण नाम की मधुर धुनें वहीं तो पूरा सभागार श्रद्धा के रंग में रंग गया।

फिल्म 'फैशन' में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए पहचान बनाने वाली मुग्धा गोडसे ने इस अवसर पर अपनी कला का एक अलग और आध्यात्मिक पक्ष प्रस्तुत किया। गुरुजी तारनेव के मार्गदर्शन में मुग्धा और उनकी टीम ने भजनों और कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की ऐसी श्रृंखला पेश की, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। मधुर संगीत, आध्यात्मिक भावनाओं और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के सुंदर संगम ने दर्शकों को पूरे कार्यक्रम के दौरान बांध रखा। उनकी हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथि कलाकार मुग्धा गोडसे और राहुल देव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा फलदार पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। आरएएस क्लब के अध्यक्ष महावीर खराड़ी, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल अपनी पत्नी पारुल मित्तल के साथ, डॉ. ज्योति बंसल, कमला पोद्दार, रितु आईवीएफ की डायरेक्टर रितु सहित जयपुर के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। फर्स्ट इंडिया परिवार की श्वेता मिश्रा अवस्थी ने कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन किया। आस्था, संगीत और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित यह आयोजन एक अविस्मरणीय संध्या बन गया। भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी प्रस्तुतियों, सामूहिक श्रद्धा और आत्मीय वातावरण ने उपस्थित लोगों को भावनात्मक रूप से स्पर्श किया तथा उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और सुकून से भर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery