Monday, June, 01,2026

सोनार दुर्ग की भव्यता देख बोलीं टिफनी ट्रंप-'इन्क्रेडिबल'

जैसलमेर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप रविवार को अपने पति माइकल बोलोस के साथ जैसलमेर के विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग पहुंची। ऐतिहासिक धरोहर की अद्भुत वास्तुकला और जीवंत संरकृति को देखकर उन्होंने इसे 'इन्क्रेडिबल' बताया। किले के भीतर आज भी लोगों के रहने की परंपरा के बारे में जानकर वे विशेष रूप से आश्चर्यचकित नजर आई। टिफनी और माइकल बोलोस शाम को गोपा चौक से ई-गोल्फ कार्ट के जरिए दुर्ग परिसर में पहुंचे।

दशहरा चौक में जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने किले में स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक धरोहरों एवं कलाकृतियों के बारे में जानकारी ली। पूर्व मिस्टर डेजर्ट विजय बेल्लाणी ने उन्हें सोनार दुर्ग के इतिहास, स्थापत्य कला और संग्रहालय की विशेषताओं से अवगत कराया। बेल्लाणी के अनुसार, पूरे भ्रमण के दौरान टिफनी ट्रंप बार-बार दुर्ग की सुंदरता की प्रशंसा करती रहीं। जब उन्हें बताया गया कि यह दुनिया के उन चुनिंदा किलों में से एक है, जहां आज भी स्थानीय लोग निवास करते हैं, तो उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया।

राजस्थानी लोक नृत्यों से किया स्वागत

सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने घूमर सहित विभिन्न राजस्थानी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों और रंग-बिरंगे सजावटी सामान से सुसज्जित ऊंटों ने स्वागत समारोह को खास बना दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery