Monday, November, 23,2026

पर्यटकों की पुख्ता सुरक्षा के लिए राजस्थान तैयार करेगा नया कवच

जयपुर: राजस्थान की पहचान दुनिया के पर्यटन नक्शे पर जितनी समृद्ध विरासत और ऐतिहासिक धरोहरों से है, उतनी ही अहमियत यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं की भी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के विजन के तहत प्रदेश में पर्यटन को सुरक्षित, सुगम और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। अब प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स सेंटर स्थापित होंगे। यहां पर्यटकों को सुरक्षा, मार्गदर्शन और आपातकालीन सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इस व्यवस्था में सुरक्षा के साथ तकनीक को भी जोड़ा जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस के अभय कमांड सेंटर से जोड़ने की योजना है। इससे निगरानी व्यवस्था को एकीकृत किया जा सकेगा। वहीं एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो और कैब पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। पर्यटक इन्हें स्कैन कर सुरक्षा, पर्यटन स्थलों, जरूरी सेवाओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

सुरक्षा ऑडिट से सामने आएंगी कमियांः पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का नियमित ऑडिट किया जाएगा। इसमें सुरक्षा इंतजामों के साथ पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी आकलन होगा। पर्यटकों से प्राप्त फीडबैक और शिकायतों के आधार पर कमियों को चिह्नित कर उनका समाधान किया जाएगा। बड़े मेलों और आयोजनों में टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स के साथ होमगार्ड की सेवाएं भी ली जाएंगी।

सुरक्षित पर्यटन से बढ़ेगा भरोसाः पर्यटन केवल ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण तक सीमित नहीं है। पर्यटक का सुरक्षित महसूस करना, जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद मिलना और सुविधाओं तक आसान पहुंच भी पर्यटन अनुभव का हिस्सा है। टूरिस्ट असिस्टेंस सेंटर, एकीकृत निगरानी, क्यूआर कोड और बहुभाषी संवाद की यह प्रस्तावित व्यवस्था राजस्थान में पर्यटन सुरक्षा के ढांचे को तकनीक से जोड़ने की पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश की पर्यटन पहचान के साथ सुरक्षा को भी मजबूत करना है।

भाषा की बाधा नहीं बनेगी परेशानी

राजस्थान आने वाले विदेशी पर्यटकों के सामने भाषा की समस्या भी कई बार चुनौती बनती है। इसे दूर करने के लिए भाषिणी मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। टीएएफ जवानों, गार्ड और गाइड को इस एप से जोड़ा जाएगा, ताकि विदेशी पर्यटकों की भाषा समझकर उनकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। फ्रेंच सहित अन्य विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। इससे पर्यटकों और स्थानीय सहायता तंत्र के बीच संवाद आसान होगा।

एक एप पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी

पर्यटकों के लिए एकीकृत मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। इसमें चैटबॉट के साथ राजस्थान पुलिस के राजकॉप एप, नीड हेल्प और अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी उपलब्ध होगी। यानी पर्यटक को अलग-अलग माध्यमों पर भटकने के बजाय एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरी सहायता मिल सकेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery