Friday, November, 20,2026

परमाणु युद्ध किसी के हित में नहीं, 'शांति की घोषणा'

शेनझेन: चीन के शेनझेन में रूस, चीन और अमेरिका के नेताओं की पहली त्रिपक्षीय बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी रहीं। बैठक के बाद तीनों महाशक्तियों ने संयुक्त रूप से 'शांति घोषणा' जारी की। इसमें परमाणु हथियारों से होने वाले खतरे को कम करने, ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी। यह पहली बार हुआ जब तीनों नेताओं ने एक साथ त्रिपक्षीय बैठक की। बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल हुए। तीनों नेताओं ने कहा कि परमाणु युद्ध कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने और इस पर बातचीत जारी रखने का फैसला किया। जिनपिंग ने कहा कि बड़ी शक्तियों के बीच अच्छे संबंध दुनिया को सुरक्षित बनाते हैं। पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष और आतंकवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में सहयोग की बात कही। ट्रंप ने इस बैठक को ऐतिहासिक अवसर बताया।

बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति

  • ऊर्जा आपूर्तिः तीनों देश रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाएंगे, जिससे ऊर्जा की आपूर्ति स्थिर बनी रहेगी।
  • देशों की संप्रभुताः अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और अन्य संस्थाएं अपने अधिकार क्षेत्र का गलत इस्तेमाल नहीं करेंगी। वहीं, वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। एआई के मुद्दे पर भी विचार रखे गए।
  • विश्व शांति और सुरक्षाः रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने और क्षेत्रीय संघर्षों सहित आतंकवाद से निपटने में सहयोग करेंगे।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery