Thursday, November, 19,2026

मोदी का जन्मस्थान वडनगर प्रेरणा का केंद्र: बिरला

वडनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने में बुधवार को गुजरात के वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विद्यालय बीएन हाई स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा को देखते हुए उनका जन्मस्थान वडनगर एक प्रेरणास्थल है। यहां से यह सीख मिलती है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, यदि लक्ष्य निर्धारित हो तो उसे हासिल किया जा सकता है। विद्यालय का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन आर्थिक तंगी और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद सफलता हासिल करने का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उन्हें विद्यालय के साथ प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को करीब से देखने का अवसर मिला।

स्वामी विवेकानंद से ली सेवा की प्रेरणा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। कम उम्र में घर छोड़ने के बाद उन्होंने विभिन्न राज्यों में लोगों के बीच रहकर सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटे से स्थान और सामान्य परिस्थितियों से निकलकर कोई व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता और सेवा की भावना ने प्रधानमंत्री को इस मुकाम तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष तक देश और प्रदेश की सेवा करना बड़ी उपलब्धि है। यह यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायक है। बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन में जिन कठिनाइयों का सामना किया, उन्हीं अनुभवों के आधार पर वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

विश्व शांति महायज्ञ में लिया भाग

लोकसभा अध्यक्ष ने वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में भी भाग लिया। यह महायज्ञ 11 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को संपन्न होगा। इसका आयोजन कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती के दिव्य मार्गदर्शन और सानिध्य में किया जा रहा है। वैश्विक शांति, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इसमें देशभर से 144 वैदिक विद्वान और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery