Thursday, November, 19,2026

सीतावाली फाटक पर अब नहीं थमेंगे पहिए... आज खुलेगा RUB

जयपुर: रेलवे फाटक बंद होने पर लगने वाले जाम और लंबे इंतजार से विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के दादी का फाटक, माचेड़ा सहित आसपास की 300 से अधिक कॉलोनियों और करीब 30 गांवों के लोगों को अब छुटकारा मिलेगा। सीतावाली फाटक और बैनाड़ फाटक के बीच करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से बना रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनकर तैयार हो गया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गुरुवार शाम 4 बजे इसका लोकार्पण करेंगी। खास बात यह है कि जनवरी 2027 तक पूरी होने वाली इस परियोजना का काम करीब एक साल में ही पूरा कर लिया गया। आरयूबी शुरू होने से करीब एक लाख लोगों की रोजाना आवाजाही आसान होगी। सीतावाली फाटक पर ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग जाती थीं। कई बार लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। इसका असर नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों पर पड़ता था। अब अंडरपास शुरू होने से ट्रेन के गुजरने का इंतजार किए बिना वाहन निकल सकेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव के लिहाज से भी यह परियोजना अहम है।

101 करोड़ का चार लेन ROB भी बन रहा

सीतावाली फाटक आरयूबी के साथ नाड़ी का फाटक पर 101.26 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन आरओबी का निर्माण भी प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास 7 दिसंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया था। सीतावाली फाटक का आरयूबी तैयार होने के बाद अब नाड़ी का फाटक आरओबी के पूरा होने का इंतजार है। इसके बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में और बड़ी राहत मिलेगी।

300 कॉलोनियों और 30 गांवों को होगा फायदा

दादी का फाटक से खोरा व बैनाड़, रोजदा, सरना डूंगर सहित आसपास के इलाके में आवासीय कॉलोनियों के विस्तार के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। रेलवे फाटकों पर लगने वाला जाम स्थानीय लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया था। दोनों परियोजनाएं पूरी होने के बाद रेलवे क्रॉसिंग के कारण होने वाली बाथा काफी हद तक दूर होगी। खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें कामकाज, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में रोज इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। पार्षद राजेंद्र करोड़िया ने बताया कि लाखों लोग जाम में घंटों फंस जाते थे, अब उन्हें राहत मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery