Tuesday, November, 17,2026

हिंद-प्रशांत में शांति-स्थिरता के लिए काम करेंगे: मोदी

मनीला:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे। यहां उन्होंने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की ओर से आयोजित आसियान गाला डिनर में शिरकत की। इस दौरान मोदी का अंदाज खास आकर्षण का केंद्र रहा। वे फिलीपींस की पारंपरिक पुरुष पोशाक 'बारोंग टैगलॉग' पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे। खास तौर पर तैयार की गई टुक-टुक (तिपहिया वाहन) की सवारी ने भी सबका ध्यान खींचा। मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

मनीला पहुंचने पर फिलीपींस के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री रॉबर्ट जोसेफ जे मोटेस डी क्लारी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय और फिलीपीनी कलाकारों ने पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और भांगड़ा की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने पूर्ण कुंभ श्लोक का पाठ भी किया। रामायण की विशेष प्रस्तुति ने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों की झलक पेश की। मोदी ने भारतीय समुदाय के स्वागत पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विदेशों में रहने वाले भास्तीय अपनी संस्कृति को सहेजने के साथ दोनों देशों को करीब लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

एक्ट ईस्ट नीति के केंद्र में आसियान

फिलीपींस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी 'एक्ट ईस्ट' नीति के केंद्र में हैं। इनका 'महासागर' विजन में भी महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि भारत आसियान देशों के साथ अपनी गहरी मित्रता और साझेदारी को विशेष महत्व देता है। मोदी के अनुसार, भारत और आसियान के संबंध सदियों पुराने सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर आधारित हैं। समय के साथ ये व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों तक विस्तारित हुए हैं। शिखर सम्मेलन में वे सदस्य देशों के नेताओं के साथ मिलकर रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर विचार करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग मजबूत करने पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery