Tuesday, March, 24,2026

ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रंप

वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप की टीम ईरान के साथ सीजफायर वार्ता की कोशिशों में जुटी है। एक्सियोस न्यूज के अनुसार, ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने बातचीत के लिए कड़ी शर्तें रखी हैं। तेहरान का कहना है कि पहले युद्ध रोका जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और भविष्य में हमले न होने की गारंटी दी जाए। वहीं ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि मुआवजे जैसी सभी शर्ते मानना फिलहाल संभव नहीं है।

अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत नहीं हो रही, लेकिन मिस्त्र, कतर और ब्रिटेन मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिका चाहता है कि ईरान मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों पर रोक लगाए तथा क्षेत्रीय संगठनों को समर्थन बंद करे। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने परमाणु ठिकानों पर हमलों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। WHO के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि ईरान के नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स और इजराइल के डिमोना शहर, जहां न्यूक्लियर सुविधा है, वहां हमलों की खबरें सामने आई हैं। टेड्रोस ने कहा कि परमाणु ठिकानों को निशाना बनाना सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा पैदा करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery