Tuesday, November, 17,2026

कैमरे में कैद क्षण इतिहास बन जाता है: पवन अरोड़ा

जयपुर: जयपुर की 300 साल पुरानी विरासत, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक पहचान को तस्वीरों और पेंटिंग के माध्यम से सहेजने की पहल के तहत रविवार को जयपुर हेरिटेज फोटो व पेंटिंग एग्जीबिशन के पांचवें सीजन का आगाज हुआ। जयपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने रिबन खोलकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक फोटोग्राफ किसी भी क्षण को इतिहास में बदल सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण घटना हो रही हो और यदि उसको किसी फोटो के माध्यम से कैप्चर नहीं किया जाए तो वह एक साधारण घटना बनकर रह जाती है, जबकि उसी घटना को यदि एक फोटोग्राफर अपने फोटोग्राफ में कैद कर लेता है तो वह क्षण इतिहास बन जाता है। विरासत बन जाता है। साथ ही, किसी भी घटना या ऑब्जेक्ट को, जिसे हम साधारण रूप से देखते हैं, जब एक फोटोग्राफर की कलात्मकता और क्रिएटिविटी के माध्यम से उसकी नजर से देखते हैं तो उसके मायने ही अलग हो जाते हैं।। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित फोटोग्राफ और पेंटिंग की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

23 से आमेर आमेर फोर्ट में भी लगेगी प्रदर्शनी

संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया कि जयपुर स्थापना दिवस पर शहर की कला और संस्कृति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है। जयपुर के 300वें वर्ष के सेलिब्रेशन के तहत पूरे साल कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन किए आएंगे। 23 से 25 नवंबर तक आमेर फोर्ट में भी एग्जीबिशन लगाई जाएगी।

100 फोटोग्राफर और आर्टिस्ट शामिल

प्रदर्शनी में 100 से अधिक फोटोग्राफर और आर्टिस्ट ने भाग लिया है। यहा शहरवासी पुराने और नए जयपुर की झलक देख सकते हैं। तस्वीरों में शहर के हेरिटेज मॉन्यूमेंट, बॉल सिटी, मंदिर, फेस्टिवल, पुरानी गलियों और यहां की संस्कृति को अलग-अलग नजरिए से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी 19 नवंबर तक चलेगी। इस अवसर पर राजस्थली डायरेक्टर माया ठाकुर, आईटीसी रेजिडेंट मैनेजर पारुल कपूर, आईगरस गोपालराम बिस्दा, आरण्णम पंकज ओझा और टीटू तनवानी भी मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत समाजसेवी पवन गोयल, जेधी माहेश्वरी, सुधीर मापुर, रात्री कपूर, रामू रामदेव, दीपक गुप्ता और काशवी जैन ने किया। इस दौरान राघव गोयल, क्यूरेटर अदिति अबवाल और संजय कुमावत भी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery