Tuesday, November, 17,2026

अमिताभ के घर फायरिंग की साजिश, दो शूटर गिरफ्तार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग की साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो शार्पशूटर्स विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। गैंगस्टर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर अमिताभ के कथित बयान से नाराज था और उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ ऐसा कोई बयान देने से इनकार कर चुके हैं। पुलिस के अनुसार, पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर को दिल्ली के एक कारोबारी पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, तरनतारन निवासी दीपक सिंह को मुंबई में रुककर अमिताभ के घर के बाहर गोलीबारी करनी थी। दीपक अमृतसर में तीन अक्टूबर को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में भी वांटेड था। पुलिस ने पहले विकास को गिरफ्तार किया और फिर मुंबई में कार्रवाई कर दीपक को दबोच लिया। दोनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वारदात टल गई।

भीड़ को उकसाने का लगा था आरोप

 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कुछ सिख संगठनों और दंगों की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि अमिताभ ने एम्स के बाहर भीड़ को उकसाया था। शिकायतकर्ताओं ने उन पर कथित तौर पर 'खून का बदला खून' जैसे नारे लगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो सार्वजनिक नहीं हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery