Tuesday, November, 17,2026

जनजातीय समाज के विकास पर 3200 करोड़ रुपए खर्च करेगी राज्य सरकार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। पिछले तीन चों में जनजातीय समुदाय के विकास के लिए करीब 3200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार कर प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ दूरस्थ और बंचित जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री रविवार को सीएमआर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने धरती आथा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समान ने देश को संसकृति, परंपरा और स्थाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया है। कार्यक्रम के दौरान परम्परा से प्रगति की ओर विकास यात्रा और जनजातीय क्ष के आस्था केन्द्रों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक फूल सिंह मीणा, महेंद्रपाल मीणा, एसीएस कंनी लाल मीणा सहित जनजातीय समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छात्रावासों और स्कूलों का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन वर्षों में 10 आश्रम छात्रावास, तीन आवासीय विद्यालय, एक खेल छात्रावास और 250 मां-बाड़ी केंद्र खोले गए हैं। पीएम-जनमन योजना के तहत बारा के सहरिया क्षेत्र में 15,233 आलास, 23 संपर्क सड़कें और 15 बहुउद्देश्यीय केंद्र बनाए गए है। यहा 51 वन-धन केंद्र भी गठित किए गए है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 6235 गांवों के करीब 55 लाख जनजातीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

किसानों को मिनी बीज किट, खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय किसानों को 25 लाख से अधिक संकर मक्का बीज मिनी किट और 3.50 लाख से अधिक हाइब्रिड सब्जी बीज मिनी किट वितरित किए गए है। जनजातीय युवाओं ने खेलों में भी अंतरराष्ट्रीय सार पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। लैकोस खिलाडियों ने एशियन चैंपियनशिप में रजत और रियाद एशियन लैक्रोस गेम्स में पुरुष एवं महिला दोनों वगों में स्वर्ण पदक जीते है। खिलाडियों ने उदयपुर में लैकोस एकेडमी सहित खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

आस्था केंद्रों का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए सौथ माती आदि धरोहर प्रलेखन योजना शुरू की गई है। डूंगरपुर में डूंगर बरंडा और बांसवाड़ा में बासिया पारपीटा के स्मारक बनाए जा रहे हैं। उदयपुर में चौर बालिका कालीबाई संग्रहालय का निर्माण भी जारी है। इसके अलावा बारा, उदयपुर, सलूम्बर और बांसवाड़ा के प्रमुख जनजातीय आस्था केंद्रों का विकास किया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery