Tuesday, November, 17,2026

गुरुग्राम के लिए घर से निकला कड़बी के पंजों के बीच मिला शव

अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बड़ौदामेव थाना क्षेत्र की खोरपुरी पुलिया के नजदीक रविवार सुबह कड़बी के पूंतों के बीच 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गंभीर चोट थी और सिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। शव के पास 315 बोर का देसी कट्टा और एक बैग भी बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हथियार व बैग जब्त कर लिया। मृतक की पहचान कठूमर निवासी रविकांत (25) पुत्र रणवीर सिंह चौधरी के रूप में हुई। परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

खेत मालिक कड़बी कटवाने पहुंचा तो दिखा शव

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे खेत मालिक करण सिंह खोरपुरी पुलिया के पास अपने खेत में रखे कड़वी के पूंजों को मशीन से कटवाने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पूंजों के बीच युवक का शव दिखाई दिया। उन्होंने बड़ौदामेव थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। शव के पास मिले पर्स और आधार कार्ड से पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। शव को बड़ौदामेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉच्र्क्युरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

दीपावली पर गांव आया था रविकांत

रविकांत के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम के एक होटल में मैनेजमेंट का काम करता था। दीपावली पर छह दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। ताऊ महेंद्र सिंह चौधरी के अनुसार रविकांत 14 नवंबर की सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। वह सुबह करीब 7 बजे कठूमर से दिल्ली-भूसावर रूट की बस में बैठा था। करीब 11 बजे गुरुग्राम पहुंचने पर परिजनों ने फोन किया तो उसने खुद के ठीक होने और गुरुग्राम पहुंचने की जानकारी दी थी।

फोन नहीं उठाया तो पुलिस ने भेजा वीडियो

रविवार सुबह परिजनों ने रविकांत को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पुलिस की ओर से भेजे गए वीडियो के जरिए परिजनों ने शव की पहचान की। परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस शव को अस्पताल पहुंचा चुकी थी।

परिजनों ने दी हत्या की रिपोर्ट

परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर रविकांत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की पहचान और जल्द खुलासे की मांग की है। बड़ौदामेव सीआई राजकुमार ने बताया कि खोरपुरी पुलिया के पास युवक का शव मिला था। उसकी पहचान रविकांत निवासी कठूमर के रूप में हुई है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। रविकांत दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी, 14 महीने की बेटी और सवा महीने का बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery