Monday, June, 01,2026

दुल्हन बनीं, दिल जीता और माल लेकर फरार

जयपुर: शेखावाटी के बाद अब जयपुर में भी लुटेरी दुल्हनों के मामले सामने आए हैं। राजधानी के चौमूं और करधनी थाना क्षेत्रों में ऐसे दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है, जिनमें शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हनों पर सोने के गहने और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौमूं थाना इलाके के 23 वर्षीय पीड़ित युवक ने रिपोर्ट में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। कंपनी में कार्य
के दौरान उसकी मुलाकात एक युवती से हुई, जो वहीं ग्राफिक डिजाइनर के पद पर काम करती थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे संबंध प्रगाढ़ हो गए। बाद में युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार की सहमति के बाद स्वीकार कर लिया गया। 8 मई को दोनों का विवाह संपन्न हुआ।

रिसेप्शन के बाद रचा फरारी का प्लान

10 मई को रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया। इसमें परिवार की ओर से दुल्हन को सोने का सेट सहित अन्य आभूषण भेंट किए गए। रिसेप्शन कार्यक्रम खत्म होने के अगले दिन 11 मई को युवती अपनी बहन के साथ मौका देखकर घर से फरार हो गई। युवती करीब दो तोले का सोने का हार, एक तोले की चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी चांदी की पायजेब, आधा तोले के कान के झूमर तथा 50 हजार रुपए नकद लेकर चली गई। पीड़ित परिवार ने युवती और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

करधनी में भी एक FIR दर्ज

इसी तरह का एक अन्य मामला करधनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। पीड़ित पति ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी शादी के कुछ ही दिनों बाद घर से करीब तीन लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। आरोप है कि इस घटना में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस को शादी की तस्वीरों का एल्बम और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery