Monday, June, 01,2026

तलत अजीज को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

जोधपुर: शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य में शनिवार शाम एक यादगार अध्याय जुड़ गया, जब प्रसिद्ध गजल गायक तलत अजीज को समाजसेवी स्व. हरीश तलवार की स्मृति में आयोजित समारोह में इरादा अचीवर्स अवार्ड और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में सृजन एवं इरादा संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संगीत, संस्कृति और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महाराजा गजसिंह
रहे, जबकि एडीजी प्रफुल्ल कुमार और अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने तलत अजीज के भारतीय गजल गायन में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद तलत अजीज ने अपनी मशहूर गजलों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनकी मधुर आवाज और दिलकश अंदाज ने पूरे सभागार को संगीत के सुरों से सराबोर कर दिया। गजल प्रेमियों ने उनकी प्रस्तुतियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कई श्रोता उनकी गजलों के साथ गुनगुनाते नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा बन गया। कार्यक्रम में पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश जी. के. व्यास, समाजसेवी इंदिवर परिहार, कमलेश पुरोहित, निर्मल गहलोत तथा डीआरएम अनुराग त्रिपाठी सहित शहर की अनेक प्रमुख हस्तियां मौजूद रही। मंच संचालन आरजे रेक्स चौहान ने किया। उन्होंने तलत अजीज के साथ आए कलाकारों का परिचय भी कराया। आयोजन की व्यवस्थाएं इरादा संस्था के अध्यक्ष विकास पुरोहित और सृजन संस्था के अध्यक्ष निर्मल भंडारी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आयोजन न केवल गजल प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या साबित हुआ, बल्कि जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत और कला प्रेम को भी नई पहचान देने वाला अवसर बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery