Saturday, October, 24,2026

टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार दोस्तों की मौत

जयपुर: जयपुर ग्रामीण इलाके के रायमर में शुक्रवार को दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर कार का टायर फटने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सभी आगरा के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी से दर्शन व भजन-कीर्तन का लाइव प्रसारण करने के बाद लौट रहे थे।

कीर्तन का लाइव प्रसारण करने गया था अतुल

अतुल के छोटे भाई रोहित वाष्णैय ने बताया कि उनका भाई 21 अक्टूबर को दोस्तों और स्टाफ के साथ खाटूश्यामजी गए थे। 22 अक्टूबर को एकादशी पर भजन-कीर्तन का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण करना था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी आगरा लौट रहे थे। कार अतुल के नाम पर थी और राहुल शर्मा चला रहा था। अतुल शादियों में फोटोग्राफी के साथ यूट्यूब लाइव का काम भी करते थे। रोहित ने बताया कि अतुल की शादी 2016 में सिम्मी वाष्र्णेय से हुई थी। उनकी तीन बेटियां रुद्रांशी (9), ख्याति (5) और तृषा (तीन महीने) है। पिता वरिंद्र किराना दुकान चलाते हैं।

रायसर में एक घंटे चला बचाव अभियान

सीओ रामकिशन विश्नोई और थानाधिकारी राजपाल सिंह के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुआ। टायर फटने से स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई खाई में गिर गई। कान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग अंदर फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। हादसे में आगरा के रामबाग निवासी अतुल वाष्णैय (35), कालनदी विहार निवासी मुकुल जायसवाल (21), रूपेश जाटव (25) और शिवा सिंह (20) की मौत हो गई। नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा (36) और ब्लकेश्वर निवासी अर्पित बंसल (20) घायल हुए। उन्हें निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

झपकी आने से टेंपो पलटा, पांच घायल

दौसा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को पिलर संख्या 170 के पास चालक को झपकी आने से दिल्ली से कोटा जा रहा लोडिग टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में नूरजहां, जियाकत अली, कुणाल, अजय और चालक विजयपाल घायल हो गए। सभी को एंबुलेस से दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। टेंपो सवार सचिन ने बताया कि वे मेलों में झूले लगाने का काम करते हैं और सामान लेकर कोटा जा रहे थे। कोलवा थाना प्रभारी मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery