Saturday, October, 24,2026

'फर्जी' वेब सीरीज देखकर छापे नकली नोट, छह गिरफ्तार

डूंगरपुर: प्रदेश में नकली भारतीय मुद्रा बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए डूंगरपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के मास्टरमाइंड रवि कुमार मिश्रा ने 'फर्जी' वेब सीरीज देखकर जाली नोट बनाने का तरीका सीखा। आईजी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैले नेटवर्क का पता चला है।

माड़ा स्कूल ग्राउंड में पकड़े गए थे दो आरोपी

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार, गत 29 सितंबर 2026 को रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माड़ा स्कूल ग्राउंड में कार्रवाई कर भावेश खटीक (23) निवासी विजयगंज कॉलोनी, डूंगरपुर और नयन जोशी (19) निवासी नालंदा बंगला, औद्योगिक क्षेत्र, डूंगरपुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 500 रुपए के 991 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 4 लाख 95 हजार 500 रुपए थी। पूछताछ में नयन ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसका संपर्क उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी रवि से हुआ था। रवि ने कूरियर से नकली नोट भेजे और डूंगरपुर में वसुंधरा विहार कॉलोनी में किराए का मकान लेकर जाली मुद्रा तैयार की।

1300 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

भावेश और नयन की गिरफ्तारी के बाद रवि कुमार मिश्रा (25) निवासी कादीपुर, पृथ्वीगंज, प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश फरार हो गया और मोबाइल बंद कर लिया। आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी अनुसंधान में उसकी लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली। पुलिस टीम ने तीन दिन में करीब 1300 किलोमीटर पीछा कर उसे लुधियाना रेलवे स्टेशन से पकड़ा। वह प्रयागराज भागने की फिराक में था।

दो साल से बना रहा था नकली नोट

रवि ने बताया कि वह करीब दो साल से जाली नोट बना रहा था। उसने दिल्ली के पेपर मार्केट और चीन की ऑनलाइन कंपनी अलीबाबा से कागज खरीदा और पीएसडी फाइल, प्रिंटर, विशेष स्याही तथा वाटरमार्क की मदद से नोट तैयार किए। हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी आनंद उर्फ पुष्कर उर्फ जितेंद्र उर्फ डॉ. करण (20) भी जाली नोट बनाने का प्रयास कर रहा था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, आनंद ने कागज उपलब्ध कराया, लेकिन बाद में रवि ने उसे नकली नोटों के बजाय गत्ते भेजकर धोखा दिया।

टेलीग्राम चैनलों से जुटाते थे सामग्री

जांच में टेलीग्राम पर 'अंकित पेपर सेलर' चैनल और 'यूनिक बॉय' आईडी का पता चला। पुलिस ने मोहम्मद आरिफ निवासी चकफतमा, पाटेपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी तरुण मालेकर (27) पर रवि को 500 रुपए के नोटों की पीएसडी फाइलें भेजने का आरोप है। पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन, लेमिनेशन मशीन, नौ मोबाइल फोन, कागज, नकली नोट और रद्दी जब्त की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery