Saturday, October, 24,2026

ओलावृष्टि और बारिश... प्रदेश में गुलाबी सर्दी ने दी दस्तक

जयपुर: राजस्थान में हल्की सर्दी की शुरुआत हो गई है, लेकिन तेज ठंड के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, नवंबर के आखिरी सप्ताह से कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। इसके बाद सर्दी का असर बढ़ने लगेगा। फिलहाल प्रदेश में हो रही बारिश के कारण अगले दो से तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अभी सर्दी का मुख्य दौर शुरू नहीं हुआ है। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने लगेगा, तब ठंड का असर अधिक महसूस होगा। यह स्थिति 26 नवंबर के बाद कुछ इलाकों में बन सकती है। उन्होंने बताया कि सर्दी का समय हर साल एक निश्चित तारीख से शुरू नहीं होता। इस बार सर्दियों में अलनीनो का प्रभाव रहने की संभावना है या नहीं इसकी जानकारी नवंबर के अंत में जारी होने वाले आधिकारिक पूर्वानुमान से मिलेगी। फिलहाल दीपावली पर हल्की ठंड रहेगी।

अलवर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अलवर शहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। तिजारा क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खैरथल के टपूकड़ा और डीग के पहाड़ी क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। जयपुर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश और ओलावृष्टि के बाद कई शहरों में रात के समय ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

माउंट आबू सबसे ठंडा, जयपुर में 21.8 डिग्री तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने लगी है। शुक्रवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर में 14.9, भीलवाड़ा में 15.8, सीकर में 16.8 और फतेहपुर में 17.2 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, जबकि बाड़मेर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery