Saturday, October, 24,2026

दिखेगा 'विकसित राजस्थान @2047' का विजन

जयपुर: राजस्थान के विकास मॉडल, कल्याणकारी योजनाओं और नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए 26 से 28 दिसंबर तक छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन का आयोजन होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सम्मेलन के प्रस्तुतिकरण और दस्तावेजों में 'विकसित राजस्थान @2047' के विजन को प्रमुखता दी जाए। राज्य की श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों, प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। सभी विभागों को आंकड़ों और जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मैन्युफैक्चरिंग हब में तकनीकी शिक्षा की भूमिका

मुख्य सचिव ने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ 'संवाद' कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को देखते हुए कुशल तकनीकी कार्मिकों की उपलब्धता महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट और वेतन पैकेज के लिए उद्योगों से समन्वय बढ़ाने तथा वर्कशॉप, फील्ड विजिट और तकनीकी संवाद नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए।

RRECL को नोडल एजेंसी बनाया

राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के तत्वावधान में होने वाले सम्मेलन की प्रदर्शनी के लिए राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरशन लिमिटेड (RRECL) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसमें सोलर पार्क, पीएम-कुसुम, रूफटॉप योजना और डिजिटल गवर्नेस के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान का विकास मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रूप में सामने आना चाहिए।

प्रदेश में 68 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज

एसीएस उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका ने बताया कि प्रदेश में 68 राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय संचालित हैं। जयपुर में तीन और जोधपुर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित हो चुके हैं, जबकि जोधपुर और बीकानेर में एक-एक सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। संवाद कार्यक्रम में 10 महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने तकनीकी शाखाओं, आधारभूत सुविधाओं, प्लेसमेंट, नवाचारों और भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery