Saturday, October, 24,2026

दादू दयालु महासभा की संपत्तिया हड़पने की साजिश

जयपुर: जयपुर के मोती डूंगरी इलाके में स्थित श्री दादू दयालु महासभा की बेशकीमती संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और संस्था के पदाधिकारी बनने का मामला सामने आया है। मोती डूंगरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने महासमिति की बैठकों के फर्जी कार्यवृत्त (मिनट्स) तैयार किए, उनमें संस्था के सदस्यों के नाम पर हस्ताक्षर करवाए और कूटरचित दस्तावेज रजिस्ट्रार संस्थाएं, जयपुर के कार्यालय में पेश कर कार्यकारिणी का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप स्वामी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई फर्जी रबड़ की मोहर भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार स्वामी आरोपियों में कुलदीप (45), मुकेश कुमार स्वामी (52) और नरेंद्र पंथी (56) शामिल हैं। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में श्री दादू दयालुमहासभा के मंत्री नंदलाल स्वामी ने इस्तगासे के जरिए एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने संस्था के विधान और निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के विपरीत खुद को पदाधिकारी घोषित कर लिया व सरकारी कार्यालयों में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि महासभा की निर्वाचित कार्यकारिणी का गठन वर्ष 2023 में संस्था के विधान के अनुसार हुआ था। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदाधिकारियों की सूची रजिस्ट्रार संस्थाएं, जयपुर को भेजी गई थी। कार्यालय ने फरवरी 2024 को पदाधिकारियों की सूची का प्रमाण पत्र भी जारी किया था। इसी दौरान जुलाई 2025 को कुछ लोगों ने संस्था के सभापति को अविश्वास प्रस्ताव संबंधी पत्र भेजा। इस पर 22 सदस्यों के हस्ताक्षर बताए गए।

62 सदस्यों में से 34 बैठक में उपस्थित हुए

इसके बाद सभापति ने संस्था के विधान के अनुसार जुलाई 2025 को महासमिति की बैठक बुलाई और सभी सदस्यों को रजिस्टर्ड नोटिस भेजकर सूचना दी। महासमिति में कुल 62 सदस्य थे, जिनमें से 34 बैठक में उपस्थित हुए। अविश्वास प्रस्ताव भेजने वाले 22 सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण इसे निरस्त कर दिया गया।

बाद में तैयार किए गए दस्तावेजों को बताया पुरानी तारीखों का

शिकायत के मुताबिक नवंबर 2025 को नरैना धाम में महंत गोपालदास महाराज की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए लोगों के हस्ताक्षरों वाले रजिस्टर की फोटो प्रति प्राप्त कर उसका इस्तेमाल कथित फर्जी कार्यवाही के साथ किया गया। आरोप है कि बाद में तैयार किए गए दस्तावेजों को पुरानी तारीखों का बताकर रजिस्ट्रार संस्थाएं, जयपुर के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दिसंबर 2025 में आरोपियों और उनके साथ आए लोगों ने खुद को संस्था का पदाधिकारी बताते हुए कार्यालय तथा श्री दादू महाविद्यालय परिसर में गतिविधियां शुरू कर दीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery