Monday, June, 01,2026

टोंक में करोड़ों के सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

टोक: पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के अवैध सट्टा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कल्याण, मिलन और मधुर सट्टा नाम से संचालित नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 6.60 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड बरामद किया है। कार्रवाई पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की कैप्टन कॉलोनी स्थित हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के मकान पर की गई। पुलिस को मौके से 1 लाख 30 हजार 330 रुपए नकद, लगभग 6 लाख 5 हजार रुपए के फोन पे लेनदेन संबंधी रिकॉर्ड, 26 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 14 कैलकुलेटर, छह एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक तथा हिसाब-किताब से जुड़ी 60 डायरियां मिली।

एसपी रोशन मीणा ने बताया कि जांच के दौरान पिछले छह माह में 6 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक के सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा सामने आया है। इसके अलावा एक स्विफ्ट कार और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क केवल टोंक तक सीमित नहीं था, बल्कि जयपुर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा, जोधपुर, बारां, गंगापुर, निवाई, उनियारा और देवली सहित राजस्थान के कई जिलों में फैला हुआ था। प्रारंभिक जांच में रईस नामक आरोपी को नेटवर्क का प्रमुख संचालक माना जा रहा है. जिसके माध्यम से विभिन्न जिलों में सट्टा कारोबार संचालित किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में रईस, राजू, कन्हैयालाल, महावीर, समीर, महावीर तथा दलराज शामिल हैं, जो कोटा और बूंदी जिलों के निवासी हैं।

हिस्ट्रीशीटर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

जिला पुलिस की डीएसटी टीम और पुरानी टोंक थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक उर्फ अब्दुला के घर पर छापा मारकर अवैध खनन में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और डीएसपी मृत्यंजय मिश्रा के सुपरविजन में की गई। पुलिस के अनुसार कैप्टन कॉलोनी स्थित मकान से करीब 30 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 184 जिलेटिन छड़ें, 800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर, एक इलेक्ट्रिक मशीन, विस्फोटक मशीन लगा ट्रैक्टर, एक बोलेरो, एक मोटरसाइ‌किल तथा पांच धारदार चाकू बरामद किए गए।

स्मैक-MD ड्रग के साथ युवक अरेस्ट

बाड़मेर। चौहटन थाना पुलिस ने नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 54.34 ग्राम स्मैक, 51.34 ग्राम एमडी ड्रग और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य और वृताधिकारी जेठाराम के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी ललित किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौहटन कस्बे में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दौरान वीराराम पुत्र नारायणराम प्रजापत (21) निवासी चौहटन को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से स्मैक और एमडी ड्रग बरामद हुई।

इनामी तस्कर गिरफ्तार

जालोर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जालोर के सांचौर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार रुपए के इनामी अपराधी मनोहरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ तस्करी सहित कई मामलों में वांछित था। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन 'मदमतुल' के तहत की गई कार्रवाई में आरोपी को उसके ठिकाने से दबोचा गया। इसी अभियान के दौरान ANTF ने सांचौर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 68 ग्राम गांजा और 0.58 ग्राम स्मैक भी बरामद की। गांजा रखने के आरोप में कमलेश कुमार तथा स्मैक की तस्करी करते हुए शंकरराम को गिरफ्तार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery