Monday, June, 01,2026

शादी की बात छिपाई तो प्रेमिका ने लिया बदला

जयपुर: ज्योति नगर थाना इलाके में प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में महिला से पूछताछ जारी है। प्रेमी युवक द्वारा शादी का वादा कर 10 साल तक शोषण किए जाने से गुस्साई 33 वर्षीय महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकूनुमा वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला ने वारदात के बाद खुद कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी थी। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि युवक वर्ष 2017 से उसके साथ संबंध बना रहा था।

उसने कई बार शादी का वादा किया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। महिला के अनुसार, युवक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। करीब एक माह पहले युवक ने उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली, जिसकी जानकारी परिचितों से मिलने पर महिला बेहद नाराज हो गई। गुस्से में महिला ने शनिवार को युवक को फोन कर अपने घर बुलाया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। झगड़े के दौरान महिला ने युवक पर चाकूनुमा वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस अब हमले में इस्तेमाल वस्तु की बरामदगी के लिए महिला से पूछताछ कर रही है। वारदात के तुरंत बाद महिला ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। उसने बताया कि एक युवक पानी पीने के बहाने घर में घुस आया और मेरे साथ गलत काम किया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घायल अवस्था में मिला। झगड़े में महिला को भी चोटें आई हैं। वहीं, अस्पताल में भर्ती युवक ने अपने बयान में कहा कि महिला ने ही उसे घर बुलाया, संबंध बनाए और फिर दूसरी शादी की बात को लेकर गले व प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। युवक का इलाज एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रेप, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में उपचार के बाद युवक की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery