Monday, June, 01,2026

जून में परीक्षा का 'महाकुंभ'... हर सप्ताह होगा एग्जाम

जयपुर: जून माह में राजस्थान सहित देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए परीक्षाओं का महत्वपूर्ण दौर रहने वाला है। इस महीने विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से व्याख्याता भर्ती परीक्षा, पीटीईटी, नीट यूजी, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेट) और वनपाल भर्ती परीक्षा शामिल हैं।

शिक्षा विभाग और संबंधित परीक्षा एजेंसियों ने इन परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों का आवंटन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रणाली और नकल रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई परीक्षाओं
के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष के जल्द जारी होने की संभावना है। इन परीक्षाओं में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिससे परीक्षा केंद्रों  पर भीड़ और व्यवस्थागत दबाव बढ़ेगा। विशेष रूप से नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं, वहीं पीटीईटी और व्याख्याता भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी तरह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेट) और वनपाल भर्ती परीक्षा भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए रोजगार और प्रवेश के महत्वपूर्ण अवसर लेकर आएंगी। जून का पूरा महीना अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

शांतिपूर्ण संपन्न हुई व्याख्याता भर्ती परीक्षा

आरपीएससी द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 रविवार को दो सत्रों में हुई। राज्यभर में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। पहले सत्र (जीके-ए, सुबह 10:00 से 11:30 बजे) में कुल 2,81,138 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,59,792 उपस्थित रहे, जबकि 1,21,346 अनुपस्थित रहे। इस सत्र में उपस्थिति 56.84% रही। इसी तरह दूसरे सत्र (हिंदी, दोपहर 2:30 से 5:30 बजे) में 1,21,974 अभ्यर्थियों में से 70,656 उपस्थित और 51,318 अनुपस्थित रहे।

आरयू: 4 जून से शुरू होंगे एडमिशन

राजस्थान विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए यूजी और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के महारानी, महाराजा, कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज सहित अन्य संघटक महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीपीए, बीवीए के साथ बीटेक और एमटेक कोर्स में भी प्रवेश होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery