Wednesday, April, 15,2026

भाजपा आज चुन सकती है पहला मुख्यमंत्री

पटना/नई दिल्ली: बिहार में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को अपने विधायक दल की बैठक में राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो पटना पहुंचकर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 100 मीटर के दायरे में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जिससे उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास 202 सीटों का प्रचंड बहुमत है, जिसमें भाजपा और जदयू की अहम भूमिका है। पार्टी सूत्रों का संकेत है कि नया मुख्यमंत्री ओबीसी या दलित वर्ग से हो सकता है, जिससे सामाजिक समीकरण साधे जा सकें। शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बिहार में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं, जब राज्य को नया नेतृत्व मिलेगा और नई सरकार का खाका सामने आएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery