Wednesday, April, 15,2026

फर्स्ट इंडिया परिवार के साथ JC के गौरवशाली 8 वर्ष का जश्न

जयपुर: डॉ. जगदीश चंद्र ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी के रूप में अपने सफल 8 वर्ष पूरे किए, जो उनके उत्कृष्ट मीडिया कॅरिअर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सोमवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां हर्षोल्लास और उत्साह के बीच केक काटकर जश्न मनाया।

इस समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी, सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा सहित पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने डॉ. जगदीश चंद्र के दूरदर्शी नेतृत्व और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र ने वीरेंद्र चौधरी के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पवन अरोड़ा के पिछले ढाई वर्षों के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चैनल शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फस्टं इंडिया परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को सराहा।

अपने संबोधन में डॉ. जगदीश चंद्र ने अपनी ओएसडी अनीता हाड़ा सहित सभी विभागाध्यक्षों-जिनेंद्र सिंह शेखावत, ललित गंगवानी, श्वेता मिश्रा अवस्थी, शिशिर अवस्थी, विशाल माथुर, आशीष अमन, नंदिनी अग्रवाल, राजेंद्र छाबड़ा, अदिति नागर, हेमंत शर्मा, घनश्याम करोल, विवेक मणि, विपुल सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा, महेश चंद्र पालीवाल, दीपक सैन, जतिन शर्मा, राहुल शर्मा और फर्स्ट इंडिया परिवार के अन्य सदस्यों के निरंतर सहयोग और समर्पण की सराहना की, जिसे संगठन की निरंतर सफलता का आधार बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery