Wednesday, April, 15,2026

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नेवी की नाकाबंदी शुरू

वॉशिंगटन/तेहरान: वैश्विक समुद्री व्यापार की अहम धुरी होर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी नेवी ने यहां समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे लागू हुई। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि कोई भी ईरानी जहाज यदि इस नाकाबंदी के करीब आता है, तो उसे तुरंत "तबाह" कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई उसी सख्ती और तेजी से होगी, जैसे समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ की जाती है। इस फैसले के तहत होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज की जांच की जाएगी।

खास निगरानी उन जहाजों पर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को कथित तौर पर 'टोल' दिया है। ट्रंप ने पहले ही स्पष्ट किया था कि ऐसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग नहीं मिलेगा, जिससे ईरान की आर्थिक क्षमता को कमजोर किया जा सके। इस बीच भारत के लिए राहत की खबर आई है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि अब तक भारतीय जहाजों से कोई टोल नहीं लिया गया है और ईरान उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा।

ईरान का पलटवार कोई पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा

तनाव के बीच ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। तेहरान ने चेतावनी दी कि यदि उसके बंदरगाहों पर हमला हुआ, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने कहा कि अमेरिका यदि दबाव की नीति छोड़ दे, तो समझौते की संभावना बन सकती है। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। समुद्री ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, क्षेत्र में असामान्य सन्नाटा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery