Wednesday, April, 15,2026

विश्व बैंक की मदद से राजस्थान का बदलेगा हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने सोमवार को राजस्थान में राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना के लिए 22.5 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। इस परियोजना से 30 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा, सड़क संपर्क बेहतर होगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने इस नई परियोजना को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य राजस्थान में राजमार्गों की दक्षता, मजबूती और सुरक्षा को बेहतर बनाना है। यह परियोजना कृषि, उद्योग, खनन और पर्यटन क्षेत्रों के आर्थिक गलियारों में बेहतर संपर्क के जरिए रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी। राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है और यह भारत के करीब 40 प्रतिशत बाजारों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। वित्त वर्ष 2015-16 से 2023-24 के बीच राज्य की औसत वार्षिक वृद्धि दर 11% रही है, लेकिन सड़क ढांचा इस गति से विकसित नहीं हो पाया है।

बयान में कहा गया, 'राजस्थान राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना (22.5 करोड़ डॉलर) के तहत राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को एक आधुनिक और सेवा उन्मुख राजमार्ग संस्था में बदलने में सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही करीब 800 किलोमीटर चयनित राजमार्ग गलियारों का उन्नयन और रखरखाव किया जाएगा, जिससे वे अधिक सुरक्षित, जलवायु के
अनुकूल और यात्रियों के लिए भरोसेमंद बन सकें। इस परियोजना में सड़क सुरक्षा प्रबंधन को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और पूरे राजस्थान में सड़क सुरक्षा में सुधार हो।' इसमें कहा गया कि इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (आईबीआरडी) से मिलने वाले 22.5 करोड़ डॉलर के ऋण की अवधि 35 वर्ष होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery