Friday, April, 03,2026

732 हेक्टेयर में डि-नोटिफिकेशन पर रोक

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के 732 हेक्टेयर क्षेत्र को गैर-अधिसूचित करने के फैसले पर रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि संरक्षित प्रजातियों के लिए आरक्षित किसी भी भूमि को डि-नोटिफाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने इस कदम को गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करने में विफल रही है। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रदेश में अवैध बजरी खनन पर भी चिंता जताई और कहा कि इस तरह के फैसले खनन को 'सुविधाजनक' बनाने की दिशा में हैं।

पीठ ने खनन माफिया को 'डकैत' करार देते हुए कहा कि इनके कारण कई सरकारी अधिकारियों, जिनमें एसडीएम और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, उनकी जान जा चुकी है। अदालत ने घड़ियाल सहित कई जलीय जीवों के विलुप्ति के खतरे को रेखांकित करते हुए संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैला करीब 5,400 वर्ग किलोमीटर का संरक्षित क्षेत्र है, जिसे 1978 में स्थापित किया गया था।

'न्याय मित्र' ने अदालत को बताया कि राजस्थान ने अभी तक पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) तय नहीं किए हैं और डि-नोटिफिकेशन के बाद संबंधित भूमि राजस्व क्षेत्र में बदल सकती है। अदालत ने 23 दिसंबर 2025 को जारी और 9 मार्च 2026 को अधिसूचित इस निर्णय पर फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 11 मई तय की है। साथ ही, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में लंबित संबंधित मामले को भी सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery