Tuesday, March, 31,2026

इजराइल के केमिकल प्लांट पर ईरान का बड़ा हमला

तेल अवीव/नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने दक्षिणी इजराइल के एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया, जिससे भीषण आग लग गई और जहरीले रिसाव का खतरा पैदा हो गया। यह हमला नियोत होवाव इंडस्ट्रियल जोन में हुआ, जो बीयरशेवा शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। हमले के बाद स्थानीय प्रशासन ने आसपास के लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि प्लांट में खतरनाक रसायन मौजूद हैं

होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े LPG टैंकरः भारत के लिए राहत की खबर है कि दो एलपीजी टैंकर BW TYR और BW ELM होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं। इन जहाजों में 94 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है और भारतीय नौसेना इन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है। ये टैंकर इस सप्ताह मुंबई पहुंच सकते हैं।

हमले में अमेरिकी AWACS विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त

ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब स्थित अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले में एक AWACS विमान को भारी नुकसान पहुंचाया है। हमला प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुआ, जहां अमेरिकी E-3 एयर वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम तैनात था। ईरानी मीडिया के अनुसार, हमले में विमान दो हिस्सों में बंट गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery