Friday, March, 27,2026

जयपुर से आ रही स्लीपर बस दिल्ली में पलटी, 2 की मौत

जयपुर/नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब जयपुर से दिल्ली आ रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे करोल बाग थाने को सूचना मिली कि एक बस पलट गई है और कई यात्री उसमें फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि बस पूरी तरह पलटी हुई थी और यात्री अंदर फंसे मदद के लिए गुहार लगा रहे थे।

स्थानीय लोगों, पुलिस और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पास में मौजूद जेसीबी मशीन की मदद से बस को सीधा किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को गंगा राम अस्पताल, 12 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दो घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक की पहचान बिजनौर निवासी शाहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधेरे को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery