Friday, March, 27,2026

बिरला ने राजस्थान में गेहूं की खरीद बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन में केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ बैठक कर राजस्थान में गेहूं की अधिकतम खरीद सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बैठक में राज्य के खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और सहकारिता मंत्री गौतम दक भी मौजूद रहे। बिरला ने कहा कि मौसम की अनियमितता और असमय बारिश की आशंका को देखते हुए खरीद प्रक्रिया को तेज और सुगम बनाना जरूरी है, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने एफसीआई, राजफेड और तिलहन संघ सहित एजेंसियों को अधिक खरीद केंद्र खोलने और कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। नजदीकी खरीद केंद्रों से किसानों का खर्च और समय दोनों बचेंगे। इस वर्ष बेहतर उत्पादन को देखते हुए खरीद व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बार गेहूं पर 150 प्रति क्विंटल बोनस के साथ किसानों को 2735 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery