Tuesday, May, 26,2026

सड़क पर मौत की आग: डंपर से भिड़ी बस, 14 जिंदा जले

रायवरम (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक निजी ट्रैवल बस डंपर से टकरा गई और टक्कर के बाद बस में आग लग गई।

अधिकारियों के अनुसार, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना से नेल्लोर जा रही थी और सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच रायवरम के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस डंपर के डीजल टैंक से टकरा गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे लगे। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। घायलों में दो की हालत
गंभीर बताई जा रही है और सभी का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें बस के स्टीयरिंग फेल होने की आशंका भी जताई गई है। 

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery