Friday, March, 27,2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम भजनलाल ने की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं और राजस्थान के शिल्पकार द्वारा चंदन की लकड़ी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की।

पीएम मोदी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और 'विकसित राजस्थान' के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आम लोगों को लाभ मिल रहा है और राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट मार्गदर्शन से प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य के विकास कार्यों को नई दिशा मिली है और हर नागरिक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है।

नवरात्र पर मां दुर्गा की चंदन प्रतिमा भेंट

पीएम मोदी को भेंट की गई मां दुर्गा की प्रतिमा जयपुर के प्रसिद्ध कलाकार मोहित जांगिड़ द्वारा तैयार की गई है। चंदन की लकड़ी से बनी इस प्रतिमा में बारीक नक्काशी, भावपूर्ण मुखाकृति और पारंपरिक अलंकरण का सुंदर समावेश देखने को मिलता है। जांगिड़ परिवार पिछली चार पीढ़ियों से चंदन नक्काशी कला से जुड़ा हुआ है। इस परिवार के 11 सदस्यों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह प्रतिमा भारतीय हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा और पारिवारिक विरासत का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery