Friday, March, 27,2026

मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं प्रभु श्रीरामः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जोधपुर के शिकारपुरा (लूणी) स्थित श्री राजाराम आंजणा आश्रम में आयोजित रामनवमी मेले एवं सिद्ध संत राजारामजी महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आत्मा और सनातन संस्कृति के गौरव हैं। वे मर्यादा के प्रतीक, सत्य के संवाहक, धर्म के रक्षक तथा सेवा के सर्वोच्च आदर्श हैं। उनका जीवन चरित्र कर्तव्य और करुणा के महत्व को पद और प्रतिष्ठा से ऊपर रखने की सीख देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी का पावन पर्व और संत राजारामजी महाराज का जन्मोत्सव एक ही दिन होना आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत संगम है। प्रभु श्रीराम के आदशों को संत राजारामजी महाराज ने जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य किया। वे केवल एक तपस्वी ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक भी थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, वाराणसी से महाकाल तीर्थस्थलों के आधारभूत ढांचे और महालोक कॉरिडोर तक प्रमुख सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

बुजुर्ग तीर्थ यात्रा से हजारों लाभान्वित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत अब तक 86,000 से अधिक बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना और इंदिरा गांधी नहर पुनर्निर्माण जैसे कार्यों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के साथ प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रही है। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और सांसद मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शिकारपुरा धाम के गादीपति संत दयारामजी महाराज का अभिवादन किया तथा मेले का अवलोकन कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम भजनलाल

जोधपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घंटाघर क्षेत्र में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। शर्मा ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा आमजन को संस्कृति से जोड़ने और भाईचारे की भावना विकसित करने का माध्यम है। यह नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से परिचित कराती है और सनातन परंपरा को सुदृढ़ बनाती है।

गोशालाओं को 3,400 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत बालिकाओं के जन्मोत्सव मनाने और बाल विवाह उन्मूलन के प्रयासों की जानकारी दी। गो संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश की गोशालाओं को 3,400 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया गया है तथा 1,37,000 से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आवास प्रदान किया गया है।

मोदी सरकार में हो रहा आस्था स्थलों का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का इंतजार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त किया। उनके नेतृत्व में देश में आस्था स्थलों के विकास को नई गति मिली है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल महालोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार के कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि और रामनवमी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत सहित कई विधायक उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery