Friday, March, 27,2026

पारदर्शिता और बेहतर सेवाओं पर फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को नीमराना थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने थाने के मालखाने का अवलोकन कर वहां रखे अभिलेखों व सामग्री के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम और अन्य कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पारदर्शिता और तत्परता के साथ आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाते रहें और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जाए।

इस अवसर पर एमडी रीको शुभांगी स्वर्णकार, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस ने मुख्य सचिव का थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery