Friday, March, 27,2026

मोदी आज साधेंगे 'टीम इंडिया', मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में संभावित आर्थिक, सुरक्षा और मानवीय प्रभावों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी और इसका उद्देश्य केंद्र व राज्यों के बीच समन्वय मजबूत करना है। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, उनके मुख्यमंत्री आदर्श आचार संहिता के चलते इसमें शामिल नहीं होंगे। इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से चर्चा की जाएगी।

केंद्र-राज्य तालमेल पर फोकस

यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री इस संकट पर सीधे मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। सरकार 'टीम इंडिया' के तहत साझा रणनीति बनाकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही संसद में संकेत दे चुके हैं कि पश्चिम एशिया का यह संकट लंबा खिंच सकता है और इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा आपूर्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है। उन्होंने देशवासियों से कोविड-19 की तरह एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर भारत पर भी पड़ने की आशंका है। ऐसे में केंद्र सरकार सतर्क है और राज्यों के साथ मिलकर व्यापक रणनीति तैयार करने में जुटी है।

भारत समेत 5 देशों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक को होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही की अनुमति देकर आंशिक राहत दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि 'मित्र देशों' को इस अहम जलमार्ग से गुजरने की इजाजत दी गई है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के करीब 20% तेल और एलएनजी का परिवहन होता है। हाल में इस मार्ग पर बाधा के चलते वैश्विक बाजार में तेल-गैस की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है।

ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात का खतराः पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध से कोविड महामारी जैसे हालात हो सकते हैं। मॉस्को में बिजनेस लीडर्स से बातचीत में पुतिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के नतीजों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, उन्हें भी इसके असर का अंदाजा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। साथ ही तेल-गैस, थातु और उर्वरक सेक्टर की कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery