Friday, March, 27,2026

सांचौर में आज होगा मारवाड़ गौरव सम्मान समारोह

जयपुर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शुक्रवार को शाम 4 बजे सांचौर स्थित होटल कौशल इंटरनेशनल में 'मारवाड़ गौरव सम्मान' समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उद्योग, वाणिज्य एवं खेल राज्य मंत्री के.के. विश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें जालोर सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, भीनमाल विधायक समरजीत सिंह, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, राजस्थान लोक परिवाद निवारण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जालोर कलेक्टर डॉ. प्रदीप गावंडे, जालोर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव और आरपीसीसी सचिव आजाद सिंह राठौड़ शामिल होंगे।

यह आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी एवं एडिटर इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, संस्कृति और सामुदायिक विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery