Tuesday, March, 31,2026

युद्ध का भारत पर असर नहीं पड़ने देंगे: मोदी

पलक्कड़ (केरल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर न्यूनतम प्रभाव पड़े, इसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि केरल सहित देश के कई लोग पश्चिम एशिया में काम कर रहे हैं, और सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि युद्ध की शुरुआत से ही वह संबंधित देशों के राष्ट्राध्यक्षों के संपर्क में हैं और सभी देश भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास 24 घंटे काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी भारतीय को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

पीएम मोदी ने बजाया 'चेंडा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोट्टामैदानम में भाजपा की चुनावी रैली के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र 'चेंडा' बजाकर लोगों का दिल जीत लिया।

त्रिशूर में पीएम मोदी ने किया रोड शो

पीएम मोदी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान के तहत रविवार को त्रिशूर में एक रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने के कारण यह आयोजन एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में बदलता दिखा।

कांग्रेस पर 'खतरनाक बयान' का आरोप

इस दौरान मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे पर 'खतरनाक' बयान दे रही है, जिससे खाड़ी देशों में रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। पीएम का यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सरकार की विदेश नीति को 'निजी विदेश नीति' बताते हुए उसकी आलोचना की थी। मोदी ने दोहराया कि उनकी सरकार के लिए देशवासियों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है और हर परिस्थिति में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मोदी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ दोनों पर निशाना साधा और उन पर केरल को 'लूटने" का आरोप लगाया।

पश्चिम एशिया संकट 'चुनौतीपूर्ण': मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को 'चुनौतीपूर्ण' बताते हुए देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की है। 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और स्वार्थ की राजनीति के लिए इसमें कोई स्थान नहीं है। मोदी ने अफवाहों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि भ्रामक जानकारी देश को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि देश पहले की तरह इस संकट से भी मजबूती से बाहर निकलेगा। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery