Tuesday, March, 31,2026

नेपाल: स्कूलों में छात्र राजनीति पर बैन

काठमांडू: बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने 100 सूत्रीय एजेंडा पेश करते हुए स्कूलों और विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का फैसला लिया। सरकार ने राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कैंपस से हटने के निर्देश दिए हैं। उनकी जगह 90 दिनों के भीतर गैर-राजनीतिक 'छात्र परिषदें' बनाई जाएंगी, जो छात्रों के हितों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके अलावा, प्राथमिक स्तर पर शिक्षा को सहज बनाने के लिए पांचवीं कक्षा तक किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा को अधिक समावेशी, तनावमुक्त और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। 35 वर्षीय बालेन शाह ने 27 मार्च 2026 को नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery