Tuesday, July, 14,2026

जेएपीएल सीजन -2 की विजेता रही खटोरिया सुपरकिंग्स  

जयपुर: ज्वैलर्स असोसिएशन जयपुर की ओर से ज्वैलर्स असोसिएशन प्रीमियर लीग - जेएपीएल सीजन 2 का समापन हुआ। एस.जे. पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन कुल 18 व दूसरे दिन 12 लीग मैच हुए। जिसमें से चार टीमें जेम्स बाय वीसीएल, धुरंधर ज्वेल्स बाय सिफोरा, लीजेंड यूनाइटेड, खटोरिया सुपर किंग्स ने सेमी फाइनल में उतरी। लीग के फाइनल मैच में धुरंधर ज्वेल्स बाय सिफोरा व खटोरिया सुपर किंग्स टीम सेमीफाइनल में पहुंची।  इस धमाकेदार मैच में खटोरिया सुपर किंग्स ने जीत का ताज हासिल किया और धुरंदर ज्वेल्स बाय सिफोरा उपविजेता रही। दोनों ही टीमों  ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मैन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार भी दिए गए।

इस दौरान अध्यक्ष आलोक सौंखिया ने बताया कि प्रत्येक लीग मैच में मैन ऑफ द मैच की ट्राफी दी गई। आज यूथ के दो फ्रेडली मैच एवं असोसिएशन कमेटी, पूर्वाध्यक्षों व पूर्व सचिवों की टीमों के मध्य मैच हुआ। वहीं जेएवाय के संयोजक गोविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन, मुख्यतया किक्रेट लीग का मुख्य उद्धेश्य सोशल मिडिया के इस युग में युवा जौहरियों में परस्पर सम्पर्क बढ़ाना है। इस सत्र में 400 से अधिक नए युवा सदस्य असोसिएशन से जुड़े है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery