Sunday, July, 26,2026

पूर्णिमा इंस्टीट्यूट में इंटेलिजेंट सिस्टम्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित

जयपुर: पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंटरनेट ऑफ थिंग्स विभाग की ओर से “इंटेलिजेंट सिस्टम्स यूजिंग सेमीकंडक्टर्स फॉर रोबोटिक्स एंड आईओटी” विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें दुनिया भर के जाने-माने शिक्षाविद, रिसर्चर, इंडस्ट्री एक्सपर्ट व फैकल्टी मेंबर शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस के तहत विशेषज्ञों ने इंटेलिजेंट सिस्टम, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आईओटी की तरक्की पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. नीरज नारुका (आईटीएस) मुख्य अतिथि रहे। जबकि चीन की हुबेई पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. नागेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि और आईआईटी भुवनेश्वर के प्रो. वी. पांडु रंगा एवं आईआईटी इंदौर की डॉ. तृप्ति जैन मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र के दौरान आईओटी की एचओडी एवं कॉन्फ्रेंस की ऑर्गनाइजिंग चेयर डॉ. पायल बंसल ने कॉन्फ्रेंस की रिपोर्ट पेश की। मेजबान पीआईईटी के प्रिंसिपल व डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने अपने स्वागत भाषण के तहत रोबोटिक्स व आईओटी के भविष्य को आकार देने में इंटेलिजेंट सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के नए रिसर्च जर्नल का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में इनोवेशन, इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च और एकेडेमिया-इंडस्ट्री के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा दिया।

उद्घाटन कार्यक्रम प्रो. वी. पांडुरंगा और डॉ. तृप्ति जैन ने इंटेलिजेंट सिस्टम, सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और आईओटी एप्लीकेशन में उभरते ट्रेंड्स पर विचार व्यक्त किए। डॉ. आशीष लड्ढा के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सत्र का समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन फिलीपीन विमेंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. डैनियल डैसिग जूनियर ने ग्लोबल रिसर्च दृष्टिकोण, इंटरनेशनल एकेडमिक सहयोग और वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। आईआईटी जोधपुर के डॉ. देबाशीष दास ने सेमीकंडक्टर-आधारित इंटेलिजेंट सिस्टम, रोबोटिक्स और आईओटी संचालित इनोवेशन में हालिया तरक्की पर बात की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery