Friday, April, 03,2026

IAS तबादलों की तीसरी लिस्ट में कई चौंकाने वाले फैसले, फेरबदल अभी बाकी

जयपुर: आईएएस की मंगलवार को जारी हुई तीसरी ट्रांसफर लिस्ट में हालांकि प्रशासन को काफी हद तक चुस्त-दुरुस्त किया गया है और अनिश्चितता के माहौल को खत्म किया गया है, लेकिन अभी भी फेरबदल की काफी गुंजाइश है।

पिछली लिस्टों में कुछ करेक्शंस, खाली छूट गए पदों पर पोस्टिंग्स और एपीओ चल रहे आईएएस को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर फिर एक लिस्ट की चर्चा है। यह नई लिस्ट कब आएगी, यह कहना मुश्किल है। बहरहाल, मंगलवार की लिस्ट की बड़ी और मुख्य बात लंबे इंतजार के बाद जिलों में कलेक्टर्स का फेरबदल है। इस संबंध में कई बातें और तथ्य उल्लेखनीय हैं- सबसे हैरत की और चौंकाने वाली पोस्टिंग अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर कलेक्टर बनाया जाना है।

2011 बैच की यह सीनियर महिला आईएएस 8 साल पहले भी अप्रैल 2018 में इसी रेगिस्तानी जिले में कलेक्टर रह चुकी हैं। अभी शिक्षा विभाग में वे अच्छा काम कर रही थीं। ऐसे में उन्हें जैसलमेर भेजे जाने का औचित्य समझ से परे है। 2014 बैच की शुभम चौधरी को इसी सरकार में पांचवे जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कोटपूतली-बहरोड़ में 7 महीने, सिरोही में 8 महीने, राजसमंद में 15 दिन और सवाई माधोपुर में शुभम मात्र 9 महीने टिक पाई थीं। अंकित कुमार सिंह (2014 बैच) का मामला रोचक व अनूठा है। पिछले छह साल से वे निरंतर कलेक्टर बनाए जा रहे हैं। जुलाई 2020 में बांसवाड़ा पहला जिला था।

फिर करौली, डूंगरपुर और अब फलोदी। इस जूनियर आईएएस में कोई तो खासियत होगी, जो डीओपी उन पर इतना भरोसा कर रही है। 2017 बैच के अवधेश सिंह मीणा नए बने जिलों में कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने में एक्सपर्ट हो गए हैं। पहले उन्हे अनूपगढ़, फिर सलूंबर और अब डीडवाना-कुचाम कुचामन का कलेक्टर बनाया गया है। मामला उल्लेखनीय है।

कई बड़ी पोस्ट अभी खाली

आईएएस की अभी कई पोस्ट खाली रह गई हैं- डायरेक्टर एलएसजी, जेएस एनर्जी और जेएस पीएचईडी, जबकि चेयरमैन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की बडी पोस्ट कभी भी खाली हो सकती है। उधर, एपीओ खजानसिंह को इस लिस्ट में भी पोस्टिंग नहीं मिली है। पहली बार सीएस ऑफिस में भी एक आईएएस गरिमा नरूला को ओएसडी लगाया गया है।

ब्यूरोक्रेसी में कई तरह की चर्चाएं

आलोक रंजन का चित्तौड़गढ़ से जोधपुर और गौरव गोयल का जोधपुर से उदयपुर, इन दोनों युवा आईएएस के लिए बड़ा जम्प है। सरकार का तो भरोसा जमा ही है, ब्यूरोक्रेसी में भी इनकी छवि निखरी है। शिकायतों और विवादों के बावजूद अर्तिका शुक्ला का अलवर में, खुशाल यादव का हनुमानगढ़ में, जसमीत संधू का भीलवाड़ा में और अजय राठौड का झालावाड़ में यथावत बने रहना चर्चा का विषय है, जबकि इसके उलट इसी तरह के मामलों में उलझे प्रतापसिंह की जैसलमेर से, अंजली राजोरिया की प्रतापगढ़ से और महेन्द्र खड़गावत की डीडवाना-कुचामन से छुट्टी हुई है। अलवर का मामला तो रोचक है। इसी सरकार के शुरू के 11 महीनों में 4 कलेक्टर बदले गए- जितेंद्र सोनी, पुखराज सेन, अविचल चतुर्वेदी और आशीष गुप्ता, जबकि अब ढाई साल से अर्तिका शुक्ला ही जमी हुई हैं। जानकार तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। जितेंद्र सोनी ने तो कांग्रेस शासन में टहला-राजगढ़ में 2000 बीघा के गलत आवंटन को रद्द करने का साहसिक काम किया था।

रश्मि शर्मा को हाउसिंग बोर्ड से हटाकर एसएमएसए में प्रोजेक्ट डायरेक्टर लगाया गया है, जबकि वे यहीं 2021-22 में पहले अतिरिक्त और फिर प्रोजेक्ट डायरेक्टर रह चुकी हैं। प्रमोटी आईएएस के लिए यह लिस्ट संतोषजनक नहीं रही। 5 को कलेक्टर से हटाकर केवल दो को चांस दिया गया है। अब केवल 4 प्रमोटी आईएएस कलेक्टर रह गए हैं-अरुण हसीजा, कमल राम मीण, बाल मुकुंद असावा, हरफूल सिंह यादव, जबकि एक दर्जन उम्मीद लगाए बैठे थे। टीना डाबी और नम्रता वृष्णि की लिस्ट ने उनके पतियों से दूर कर दिया। टीना के नए जिले टोंक से उनके पति प्रदीप गवांडे के जिले जालोर की दूरी अब 400 किमी. से भी ज्यादा की हो गई है। टोंक में टीना के स्वागत में शहर में होर्डिंग लगे हैं। नम्रता के पति आईपीएस भुवन यादव की जुलाई 2025 में ही बीकानेर में पोस्टिंग हुई थी कि अब नम्रता जयपुर आ गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery