Friday, April, 03,2026

श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि से फसलें तबाह प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। श्रीगंगानगर में गुरुवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने से गर्मी से राहत मिली है।

श्रीगंगानगर शहर और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के पदमपुर और अनूपगढ़ में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ। पदमपुर की धानमंडी में खुले में रखी अनाज की बोरियां भीग गई, जिससे व्यापारियों और किसानों दोनों को नुकसान उठाना पड़ा। उधर, जैसलमेर में धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित रहा।

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा 12 मिमी बारिश राजसमंद के देवगढ़ में दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अलवर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ।

जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, प्रदेश में एक मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को कई संभागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, मेघगर्जन और बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery