Friday, April, 03,2026

पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी माफ

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के बीच अहम राहत देते हुए महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून 2026 तक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कदम अस्थायी और लक्षित राहत के रूप में उठाया गया है, जिससे देश में आवश्यक पेट्रोकेमिकल कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, डाउनस्ट्रीम उद्योगों पर बढ़ते लागत दबाव को कम करना और उत्पादन व सप्लाई को स्थिर बनाए रखना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलएनजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। साथ ही, विभिन वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से ऊर्जा आपूर्ति जारी रखी जा रही है, जिससे अल्पकालिक संकट का प्रभाव सीमित रखा जा सके।

सस्ता होगा उत्पादन, कई सेक्टर्स को फायदा

इस फैसले का लाभ उन प्रमुख उद्योगों को मिलेगा जो इन कच्चे माल पर निर्भर हैं। इनमें प्लास्टिक और पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, केमिकल, ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स शामिल हैं। सरकार का मानना है कि लागत में कमी का फायदा अंतत उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा, जिससे बाजार में कीमतों पर दबाव कम होगा। छूट के दायरे में एनहाइड्रस अमोनिया, टोल्यून, स्टाइरीन, मेथनॉल, आइसोप्रोपिल अल्कोहल, मोनोएथिलीन ग्लाइकोल (MEG), फिनोल और एसिटिक एसिड जैसे प्रमुख उत्पाद शामिल किए गए हैं। इसके अलावा एथिलीन के पॉलिमर, एपॉक्सी रेजिन, फॉर्मेल्डिहाइड और विनाइल एसीटेट मोनोमर जैसे औद्योगिक रसायन भी इस सूची में शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery