Friday, April, 03,2026

CM भजनलाल के प्रयासों से प्रदेश को केंद्र से मिली 19 हजार करोड़ की बड़ी सौगात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों, प्रभावी समन्वय और योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के चलते राजस्थान को केंद्र सरकार से अभूतपूर्व वित्तीय सहयोग प्राप्त हुआ है। राज्य को मार्च माह में ही लगभग 19 हजार करोड़ रुपए की बड़ी राशि मिली, जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश को स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, शिक्षा, पेयजल, कृषि और आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं, वित्त आयोग की सिफारिशों और कर हिस्सेदारी के माध्यम से कुल 1 लाख 20 हजार 369 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं, जो पूर्ववर्ती सरकार के किसी भी वित्तीय वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक हैं।

प्रदेश के आधारभूत ढांचे के लिए मिले 10,548 करोड़ रुपए

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी राज्य को मजबूती मिली है। केंद्र से राजस्थान को सडक, पुल, स्कूल, अस्पताल जैसे बुनियादी और आधारभूत कार्यों के विकास के लिए वर्ष 2025-26 में 10,548 करोड़ रुपए प्राप्त हुए है, जो पूर्ववर्ती सरकार के तीन वर्षों में मिले 7,290 करोड़ रुपए की तुलना में काफी अधिक है। केंद्रीय सड़क निधि के तहत इस वित्तीय वर्ष में 1,694 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो पूर्ववर्ती सरकार के अंतिम दो वर्षों में मिले 140 करोड़ रुपए की तुलना में 12 गुना अधिक है।

विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में अग्रणी रहा राजस्थान

इसी प्रकार केंद्र की विभिन्न योजनाओं में वर्ष 2025 -26 में 13,658 करोड़ रुपए जारी किए गए। साथ ही, राजस्थान केंद्रीय योजनाओं के संचालन में देश का अग्रणी राज्य बना है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने राज्य को 350 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। वित्त आयोग की सिफारिशों एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 15,666 करोड़ रुमए प्राप्त हुए।

चिकित्सा को मिला 2,693 करोड़ रुपए का सर्वाधिक संबल

मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से 15 वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत चिकित्सा क्षेत्र में 2,693 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिली, जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। पूर्ववती सरकार के अंतिम तीन वर्षों में इसमें 833 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए थे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत व्यय में भी उललेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2025-26 में इसका व्यय 98 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है। वर्ष 2021 22 में इसमे 72 प्रतिशत ही व्यय हुआ था।

शिक्षा क्षेत्र के लिए हुआ 6 हजार करोड़ से अधिक का आवंटन

शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। समग्र शिक्षा के अंतर्गत दो वर्षों में 6,065 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। साथ ही, मुख्यमंत्री के प्रवासों से स्कूलों के निर्माण के लिए 409 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति भी मिली है। केंद्र सरकार से मिल रही यह रिकॉर्ड राशि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रभावी नेतृत्व और केंद्र के साथ मजबूत समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery