Friday, April, 03,2026

गंदगी पर भड़के मंत्री, BDO सहित कई अधिकारियों के निलंबन के दिए निर्देश

राजसमंद: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान जिले की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। बिना पूर्व सूचना रवाना हुए मंत्री सबसे पहले खमनोर क्षेत्र की कल्ला खेड़ी और इसके बाद गुजोल ग्राम पंचायत पहुंचे, जहां सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने की व्यवस्था भी बेहद कमजोर है। इस पर मंत्री ने मौके पर ही पंचायत समिति खमनोर के विकास अधिकारी को बुलाया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बीडीओ, एबीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी और स्वच्छता प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सरपंच के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद मंत्री ने राजसमंद पंचायत समिति के केलवा और पीपाड़ा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। यहां भी सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों, अतिरिक्त विकास अधिकारी और स्वच्छता प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर राजस्थान बोर्ड परिणाम पर संतोष जताया। निजी स्कूलों की अतिरिक्त फीस वसूली को अवैध बताते हुए कार्रवाई के संकेत दिए और बाल भिक्षावृत्ति रोकने को समाज की जिम्मेदारी बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery