Friday, April, 03,2026

नीमकाथाना मंडी का अतिरिक्त सचिव 40 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार राष्ट्रीय

सीकर: जिले के नीमकाथाना कृषि उपज मंडी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानों के लाइसेंस जारी करने के बदले परिवादी से घूस मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी रणधीर सिंह ने परिवादी से उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने के लिए कुल 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। परिवादी लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर ACB के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपए लिए, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक के निर्देशन और सीकर एसीबी टीम के नेतृत्व में की गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की आय से अधिक संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery