Friday, April, 03,2026

जैविक खेती व नवाचार के लिए फलोदी के किसान रावल चंद सम्मानित

जयपुर: अन्नदाता गौरव सम्मान (मार्च माह) के अंतर्गत फलोदी क्षेत्र के प्रगतिशील किसान रावल चंद शर्मा को उनके नवाचारपूर्ण जैविक खेती मॉडल और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने पिछले एक दशक से जैविक खेती को अपनाकर न केवल उत्पादन बढ़ाया, बल्कि रोजगार और मूल्य संवर्धन के नए अवसर भी तैयार किए हैं।

पहचान और समर्थन

रावल चंद शर्मा के नवाचार और कार्यों को मान्यता देते हुए फलोदी कलेक्टर द्वारा उन्हें 'वन जिला-वन प्रोडक्ट' योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर स्टॉल भी प्रदान किया गया है, जिससे उनके उत्पादों को बाजार तक सीधी पहुंच मिली है।

जैविक खेती का सशक्त माडल

रावल चंद शर्मा पिछले 10 वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं और अपने फार्म पर जीवामृत टैंक, वर्मी कंपोस्ट इकाई, नीमास्त्र, अग्नि अस्त्र, ब्रह्मास्त्र, गोबर गैस यूनिट और वर्षा जल संग्रहण जैसी कई जैविक इकाइयां विकसित कर चुके है। उनका मॉडल कम लागत और प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित टिकाऊ खेती का उदाहरण है।

मूल्य संवर्धन और महिला सशक्तीकरण

रावल चंद शर्मा ने बाजरे और मिलेट्स आधारित उत्पाद जैसे लड्डू, भुजिया, स्नैक्स, चकली, मठरी, खाखरा और खिचड़ा तैयार कर मूल्य संवर्धन का सफल मॉडल विकसित किया है। उनके मिलेट्स प्रोडक्ट यूनिट में हर महीने 50 से 60 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला है।

कम पानी में नई किस्मों का नवाचार

मरुस्थलीय क्षेत्र की चुनौती को देखते हुए उन्होंने शंकर कंद की तीन नई किस्में-थार मधु, मरु गुलाबी और सफेद-विकसित की है, जो कम पानी और कम समय में अच्छी पैदावार देती हैं। इन किस्मों का कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में सफल परीक्षण भी किया जा चुका है।

पवन अरोड़ा का विजन

सम्मान की घोषणा के अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा, 'रावल चंद शर्मा जैसे किसान यह साबित करते हैं कि जैविक खेती केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता है। कम संसाधनों में नवाचार, मूल्य संवर्धन और रोजगार सृजन का उनका मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त उदाहरण है। अन्नदाता गौरव सम्मान ऐसे ही परिवर्तनकारी प्रयासों को सम्मानित करता है।'

प्रेरणा का स्रोत

अन्नदाता गौरव सम्मान के माध्यम से ऐसे किसानों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने जैविक खेती, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी के जरिए कृषि को टिकाऊ और लाभकारी बनाया है। रावल चंद शर्मा की पहल किसानों के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्रस्तुत करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery