Friday, April, 03,2026

शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ लगाया 56 भोग

जयपुर: चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान जी मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सहस्र अभिषेक और हवन का आयोजन हुआ, जिसमें पंचामृत, मौसमी फल, पवित्र जल और सुगंधित तेलों का उपयोग करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का अभिषेक किया गया। डॉ. जगदीश चंद्र ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा के साथ हनुमंत जन्मोत्सव समारोह में शामिल होकर पूजा अर्चना की और भगवान हनुमान से शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने महंत गोपाल दास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक उत्सव में शामिल हुए। शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके बाद श्रृंगार, महाआरती और 56 भोग (छप्पन भोग) का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या आयोजित की गई, जिसका समापन प्रसादी से हुआ। कार्यक्रम का संचालन महंत गोपाल दास महाराज ने किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery