Friday, April, 03,2026

महिला आरक्षण पर 16 अप्रैल से संसद में चर्चा, तीन दिन का सत्र

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही समाप्त होने के बाद सरकार ने सत्र को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। लोकसभा और राज्यसभा अब 13 दिन के अवकाश के बाद 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे फिर से बैठेंगी। तीन दिन तक चलने वाले इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी। सरकार लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है। वर्तमान में 543 सीटों वाली लोकसभा को बढ़ाकर 816 सीटों तक किया जा सकता है। प्रस्ताव के अनुसार, इनमें से करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह पहल 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन से जुड़ी है, जिसे 2023 में संविधान के 106 वें संशोधन के रूप में पारित किया गया था। मौजूदा कानून के तहत महिला आरक्षण नई जनगणना के बाद लागू होना है, लेकिन सरकार अब 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर इसे जल्द लागू करना चाहती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery